थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी शत चंडी सरोवर घाट पर व्यवस्था का लिया जाएजा नहाए खाए के साथ छठ व्रत प्रारंभ

थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी शत चंडी सरोवर घाट पर व्यवस्था का लिया जाएजा

नहाए खाए के साथ छठ व्रत प्रारंभ

j

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास करगहर स्थानीय शिव मंदिर से पीछे मां शतचंडी सरोवर घाट का थानाध्यक्ष विजय कुमार व अंचलाधिकारी अजीत कुमार सिंह पूरी व्यवस्था को जांच किया। दिए उचित दिशा निर्देश इस दौरान कमीटी कि एक्स व्यवस्थापक एस नारायण मौजूद थे। शतचंडी सरोवर छठ घाट पूरी तरह से श्रद्धालुओं की सेवा में सज धज कर तैयार है। कहीं से कोई चूक ना हो इसके लिए शतचंडी परिवार रात दिन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने में लगा है। ज्ञात हो कि शतचंडी परिवार के तरफ से प्रत्येक वर्ष व्रत धारियों की सेवा में नि:शुल्क चाय गाय का दूध घी आम का दातुन एवं व्रतधारीयों की रहने के लिए टेंट लाइट की व्यवस्था प्रबल बनाया गया है। इस बार भी शतचंडी सरोवर घाट का नजारा अद्भुत होगा। दूधिया लाइट रंग बिरंगे जुगनू फुहारे से पूरा सरोवर जगमगा उठेगा। सबसे बड़ी खास बात यह है की मां शतचंडी सरोवर में भगवान भास्कर का तैरता हुआ पंडाल के अंदर प्रतिमा स्थापित किया जाता है जो आकर्षण का केंद्र बना रहता है। वही नहाए खाए के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा प्रारंभ।

Related Articles

Back to top button