नौ मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों संग की बैठक

नौ मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों संग की बैठक

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के सचिव सचिन कुमार मिश्र के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

जिसमें 09 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत वादों के अधिक से अधिक निष्पादन हेतु न्यायिक पदाधिकारियों के बीच अपने न्यायालय से संबंधित सुलहनीय वादों को चिन्हित कर नोटिस निर्गत करने हेतु आदेशित करने एवं संबंधित न्यायालय में पारा विधिक स्वयं

सेवकों के द्वारा पक्षकारों को नोटिस बनाने हेतु नामित करने के लिए विस्तार से चर्चा किया गया। सचिन कुमार मिश्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर इस वर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.03.2024, 11.05.2024, 14.09.2024 एवं 14.12.2024 किया जाना है।

दिनांक 09.03.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु संबंधित विभागों से भी बैठक की जा रही है। एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु निर्देशित किया जा रहा है। बैठक में श्री शक्तिधर भारती, सब जज, संतोष कुमार सी०जे०एम, उमेश राय सब जज प्रथम, राकेश कुमार सब जज सप्तम,

विद्यानन्द सागर एसडीजेएम, दामोदर कुमार मुन्सिफ प्रथम, हिमशिखा मिश्रा मुन्सिफ द्वितीय, अमित कुमार पाण्डेय जे०एम० प्रथम सहित कई अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button