महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन

जे टी न्यूज, दिल्ली(नवेश कुमार)(एजेंसी): देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज यहां निगमबोध





महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन

जे टी न्यूज, दिल्ली(नवेश कुमार)(एजेंसी): देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज यहां निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उसकी पुत्री ने दी।

डॉ.सिंह का गत गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार के मौके पर दिल्ली के निगम बोध घाट पर , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,श्रीमती सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,श्रीमती प्रियंका वाड्रा एवं भूटान के राजा समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

डॉ.सिंह के परिवार की ओर से पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर एवं पुत्रियाँ उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह निगमबोध घाट पर मौजूद थीं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की।एल.एस.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button