नहर में आएगा पानी सर्वे का कार्य शुभारंभ

नहर में आएगा पानी सर्वे का कार्य शुभारंभ

जे टी न्यूज, छपरा :
सिवान जिले से सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नहर में पानी आने की संभावना बढ़ गयी हैं। नहर के पुनःस्थापना के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। आपकों बता दें कि सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां से मुख्य नहर से इस नहर में खेतो की सिंचाई के लिए पानी आएगा। सर्वे में लगें कर्मियों ने बताया कि नहर का सर्वे कर रिपोर्ट गंडक विभाग को दी जाएगी जिसके बाद नहर की सीमेंटेड ढलाई का कार्य किया जाएगा फिर सिचाई के लिए पानी आएगा। वहीं सर्वे करते देख ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। नहरों से पानी आने से किसानों को सिंचाई में आसानी होगी और उनकी फसलें अच्छी पैदावार देंगी।सर्वे के कार्य में लगें सर्वेयर चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि नहर में पानी आने के लिए सर्वे किया जा रहा है जिसमें नहर की जमीन की वस्तुस्थिति का भी सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य में आदित्य सिंह, स्वामीनाथ राय, विरेन्द्र राय भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button