मनाई गई भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती

मनाई गई भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती

जे टी न्यूज, मधुबनी : जिप सदस्य ललिता देवी के आवास स्थित कर्पूरी आश्रम परिसर में देश रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 101वीं की पूर्व संध्या पर उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने माल्यार्पण के बाद उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्या ललिता देवी ने कहा कि आज भी कर्पूरी जी के विचार प्रासंगिक हैं। उनके कृती- व्यक्तित्व की चर्चा जितनी की जाए कम होगी। उनके पद चिह्नों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष विष्णु देव भंडारी, पूर्व उप प्रमुख रामचंद्र ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ध्यानी यादव, रामदेव यादव, रामचंद्र यादव, प्रवीण साफी, राजीवर पासवान, संजय मल्होत्रा, अरूण मिश्रा, रामबालक, नीतीश कुमार, दिलीप सदाय, बौकू पासवान, रमेश प्रसाद सुमन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button