फुटबॉल टूर्नामेंट का चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने किया उद्घाटन

फुटबॉल टूर्नामेंट का चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने किया उद्घाटन

जे टी न्यूज, खगड़िया/परबत्ता : प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत कोलवारा गांव के चामालाल मंडल उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित चैलेंजर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को राजद नेता सह नगर पंचायत परबत्ता के चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह के द्वारा फीता काट कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार साह ने कहा कि कोलवारा की धरती पर दशकों से इस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बहुत कम जगहों पर ही किया जाता है। परंतु इस पुरानी विरासत को अभी तक निभा रहे कोलवारा के कमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि फुटबॉल के इस टूर्नामेंट से पुराने दर्शकों के अंदर काफी रोमांच बना रहता है और इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का लाभ मिलता है।
इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ममलखा और मथुरापुर के बीच खेला गया।

मौके पर पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी डॉक्टर संजीव पोद्दार, राजद नेता नारद यादव, युगलकिशोर गुप्ता , सौरव कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ मंटू मंडल, प्रीतम कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, गिरीश पंडित, धर्मेंद्र कुमार, अंतलाल पंडित, मनु मयंक, सोनू कृष्णा, प्रमोद साह, वार्ड सदस्य पप्पू साह, सोनू कुमार शर्मा, अंजय शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button