पूर्व प्रमुख की माता के निधन पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने जताया शोक
पूर्व प्रमुख की माता के निधन पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने जताया शोक
जे टी न्यूज, खगड़िया:
मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय अमरदीप यादव की 62 वर्षीय माता मीना देवी का मंगलवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे खगड़िया के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामशरण यादव की पुत्रवधू थीं। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमती मीना देवी अपने पीछे दो पौत्र, एक पौत्री, एक पुत्री और एक नतनी छोड़ गईं। जनप्रतिनिधियों ने जताया गहरा शोक
उनके निधन पर खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव और पूनम देवी यादव ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “हमने परिवार की एक सुशील, शालीन और मृदुभाषी सदस्य को खो दिया। यह हमारे परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।” जिला परिषद अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने उन्हें एक सज्जन और शालीन व्यक्तित्व की मिसाल बताते हुए कहा कि उनके निधन से परिवार और समाज को बड़ी क्षति हुई है। अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रकट किया शोक
मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख बलवीर चांद यादव, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, युवा जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्ब वीर यादव, जेटी न्यूज़ के जिला संवाददाता गीता कुमार यादव, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, सत्येयूवीर अधिवक्ता, सम्यक वीर यादव, विक्रम यादव,सुनील कुमार बबलू, बुलबुल यादव और विनोदी यादव समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रीमती मीना देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज में गहरी छाप छोड़ गईं।
मीना देवी के निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उनकी सादगी, शालीनता और मधुर व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा।

