बिहार में हो रहा चौमुंखी विकास :सांसद अशोक यादव
रघौली-दूधैल में 2 करोड़ 13 लाख से बनेंगे विद्यालय का भवन
बिहार में हो रहा चौमुंखी विकास :सांसद अशोक यादव / रघौली-दूधैल में 2 करोड़ 13 लाख से बनेंगे विद्यालय का भवन
जे टी न्यूज़, मधुबनी: प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रघौली-दूधैल में विद्यालय भवन का शिलान्यास सांसद अशोक यादव,विधायक सह विधानसभा सचेतक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नारियल फोड़ कर किया। भवन का निर्माण
बिहार राज्य शैक्षणिक आधार भूत संरचना विका स निगम लिमिटेड द्वारा किया जायगा जायगी। इसमें 15 कमरे होंगे। 2 करोड़ 13 लाख की राशि से तीन मंजिला भवन बनायी जायगी। सांसद अशोक यादव ने कहा कि बीस साल पहले विद्यालयों में भवन का काफी अभाव था।। गाव॔ में उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के सफल प्रयास से अब हर पंचायत में +2 विद्यालय की स्थापना हुई है। जहां लड़कें एवं लड़कियां अब इंटर की पढ़ाई गांव में रह कर ही रहे हैं। केन्द्र के सहयोग से शिक्षा बिजली,सड़क,स्वास्थ्य,पुल-पुलियां बनाये जा रहे हैं। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि इसी विद्यालय से उसने बचपन में पढाई की थी। विद्यालय के भवन की आधारशिला रखते हुए अपार खुशी हो रही है ।भवन बनने से विद्यालय का विकास होगा।साथ ही दूधैल, रघौली एवं आसपास के छात्रों को भी इसका फायदा मिलेगा। विधायक ने कहा कि बिहार अब विकास के मामले में तेजी से आगे बढ रहा है। मुख्यमंत्री के प्रयास से अब बिहार में भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।। बिहार महिला सशक्तिकरण के मामले में देश के लिए उदाहरण है।जहां सरकारी नौकरियों में महिलाओं को एक तिहाई सीट आरक्षित किया गया है। कार्यक्रम को एचएम अखिलेश ठाकुर,करूणानंद मिश्र,चन्द्रजीत यादव,राम सकल यादव,कुलेश सिंह, मुकेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, विकाश रैना, मुन्ना ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन राजकिशोर मिश्र ने किया।

