कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित
कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित

जे टी न्यूज, मधुबनी।
आज बिस्फी विधान सभा रहिका प्रखंड के रहिका पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कांग्रेस सचिव वरिष्ट नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू के सयोजन में अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की एवं संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रंजन झा ने किया
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कॉर्डिनेटर मुकेश रॉय ने कांग्रेस जनों से राहुल गांधी के विचारों एवं कांग्रेस के आजादी से देश हित में किए कार्यों का उल्लेख किया ।

कांग्रेस ने देश में समरसता की मिशाल पैदा की शिक्षा ,स्वास्थ और डबलपमेंट को आधार बनाया और देश में विकास के पथ पर आगे बढ़ाया ।कृष्ण कांत झा गुड्डू ने साथियों से पंचायत से लेकर अपने बूथ को मजबूत करने पर बल दिया उन्होंने कहा की कांग्रेस के स्कूलों में पढ़कर कांग्रेस के बनाये मोबाइल को लेकर कांग्रेस को गाली देने की परिपाठी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जो देश के संवर्धन में घातक है ।आजकी सरकार युवाओं को रोजगार की बजाय झूठ बोलने की ट्रेनिग दे रही है ।
देश में मनरेगा रोजगार का अधिकार,शिक्षा का अधिकार ।सूचना का अधिकार,भोजन का अधिकार आई आई टी,आई आई एम, एम्स जैसे संस्थान देने वालों के नियत और नीति को ग़लत बताया जा रहा है,
पोलियो मुक्त,चेचक मुक्त रोजगार युक्त व्यवस्था को प्राथमिकता देने वालो देश में सुई से अंततिक्ष तक की प्रगति वाली सरकार बेकार थी और आज की जुमलेवाज़ लुटेरी वोट लूटने वाली अच्छी ये चीजें हमे समझने की ज़रूरत है हमे अपना बूथ मजबूत करना है बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी ,मल्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व को बिहार में सम्मान दिलाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह सह प्रभारी सचिव सुशील पासी के मार्गदर्शन में नया बिहार बनाना है ।जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कार्यकर्ता ही कांग्रेस को मजबूत बनाता है आपके कंधों पर अपनी जिम्मेदारी उठाइये कांग्रेस को आगे बढ़ाइये हम लोग साथ मिलकर मधुबनी पूरे देश को मैसेज दे ।
प्रोग्राम को रंजन झा, अनिल कुमार झा,धर्मेंद्र मिश्र चन्द्र किशोर मंडल,विभाकर झा राशिद फ़करी,छत्रधर झा ,प्रशांत झा दीपू मिश्रा मो समीम मोहन झा सुरेंद्र यादव,कुणाल मिश्रा ,उमेश यादव, सहित सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!