अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 मार्च को मधुबनी में होगी विशाल रैली -शशि भूषण

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 मार्च को मधुबनी में होगी विशाल रैली -शशि भूषणजे टी न्यूज, मधुबनी : बासोपट्टी प्रखंड के कमालपुर हाट के जगत नारायण सफी के विवाह भवन मे सीपीएम का 13 वॉ अंचल सम्मेलन कॉमरेड रामजी यादव के दिशा निर्देश में आयोजित हुआ, सम्मेलन की शुरुआत झंडा तोलन रामजी यादव ने किया, उसके बाद शहीद बेदी पर सभी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया गया, सम्मेलन शत्र को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि बिहार नीतीश जी के राज में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है , पुलिस प्रशासन अपराधी को संरक्षण दे रही है, जनता के लोक कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार है जिसके खिलाफ 20 मार्च को मधुबनी में ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें बड़ी संख्या में किसान मजदूर भाग लेंगे जिस रैली को राज्य और केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे। सम्मेलन सभा को कुमार राणा प्रताप सिंह, रमेश शर्मा , विजय पासवान ने संबोधित किया और सर्वसम्मति से नये 9 सदस्यीय अंचल कमिटी गठन किया गया और सर्वसम्मति से विजय पासवान को अंचल सचिव बनाया गया, अंचल कमिटी में बद्री पासवान,राम विलास दास, अनीता देवी, चन्द्रेश्वर यादव, संजय ठाकुर,धनीक लाल यादव, तेतरी देवी,राम सखी देवी सहित अन्य नेता कमिटी में शामिल हुए। सम्मेलन मंच सीताराम येचुरी और भोगेंद्र यादव नगर में हुआ समापन भाषण रामजी यादव ने किया जबकि बेनीपट्टी के अंचल मंत्री पवन भारती सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button