आंबेडकर बहुजन विचार मंच के बैनर तले संविधान निर्माता बाबा साहेब की 134 वीं जयंती हर्षौल्लास से मनाया गया 

आंबेडकर बहुजन विचार मंच के बैनर तले संविधान निर्माता बाबा साहेब की 134 वीं जयंती हर्षौल्लास से मनाया गया

जे टी न्यूज, विभूतिपुर: प्रखंड अंतर्गत पतेलिया में बाबा आंबेडकर बहुजन विचार मंच द्वारा बाबा साहेब की 134 वी जयंती हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्वान शिक्षक राम जी मल्लिक और मुख्य अतिथि डी o बीo के o एनo महाविद्यालय के प्रो o दिनेश प्रसाद, मो o सुभान, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष, मो o अकरम अज़ीज़ ,बैंक अधिकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह का सफल संचालन शिक्षक मो o नवाब ने की।

आगत अतिथियों में सेवानिवृत शिक्षक राम लखन राम, शिक्षक मोo नवाब, वर्तमान मुखिया राज कुमार महतो, पूर्व मुखिया राम बालक सहनी, पूर्व सरपंच राम आह्लाद महतो, जिला पार्षद जितेंद्र राम, राम बहादुर महतो, प्रभु नारायण साह,अरविंद दास, अरविंद राम, दिलीप कुमार, अशोक राम, पप्पू कुमार, सुनील रजक, पंकज राम, धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर के बलिदान, त्याग वा संघर्ष की चर्चा करते हुए उनके जीवन दर्शन को अपनाने की अपील की।

समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं ने भी बाबा आंबेडकर के जीवन चरित्र पर आधारित लघु नाटक की प्रस्तुति, संगीत और नृत्य से काजल, लूसी,पुतुल सोनाक्षी की टीम ने आगत अतिथियों का मन मोह लिया।

अन्य वक्ताओं ने भी सभी छात्र छात्राओं से शिक्षा, संघर्ष और संगठित होकर कार्य कर जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

 

आंबेडकर बहुजन विचार मंच के अध्यक्ष सूरज राम ने समारोह के समापन की घोषणा के साथ सभी आगत भीम अनुयायियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button