करगहर प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम प्रारंभ
करगहर प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम प्रारंभ
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार द्वारा पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ। पटना से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर 19 अप्रैल 2025 को बकसडा पंचायत के आंबेडकर ग्राम संगठन में प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार रंजन,क्षेत्रीय समन्वयक अशोक कुमार अमर,विनोद कुमार,यमुना प्रसाद,अनिल कुमार चौहान,प्रभा कुमारी,सामुदायिक समन्वयक,संकुल सहायक चंदन कुमार ग्राम संगठन लेखपाल आशुतोष कुमार आवास सहायक दुर्गेश कुमार जीविका द्वारा महिला संवाद शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया गया।
आंबेडकर ग्राम संगठन स्तर पर 250 महिलाओं ने भाग लिया ।
प्रत्येक कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में लघु फ़िल्म दिखाया जाएगा। साथ ही लाभान्वित व कुछ स्थानीय लाभान्वित महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया जाएगा। आगे अपने समाज की उन्नति के लिए योजनाओं को क्रियान्वयन करने और नई योजना लाने हेतु महिलाओं के द्वारा चर्चाएं की जाएगी।
इन मांगों को लिपिबद्ध कर स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। उनका समाधान हो जाय। बड़ी या नये प्रकार के कार्यों यथा नीति निर्माण के योग्य मांगों को बिहार सरकार को प्रेषित किया जाएगा। जिस पर सरकार अमल करते हुए समाज कि महिलाओं के मांग के अनुरूप योजना बनाकर विकास करेंगी।

