प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार का आयोजन

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार का आयोजन जे टी न्यूज, समस्तीपुर : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन फ़ोकल शिक्षक कंचन कुमारी और बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया,जिसमें हजार्ड हंट विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके तहत वर्ष 2025 में पर्यावरण,स्वास्थ्य या सुरक्षा से संबंधित जोखिमों की पहचान कर उसे कम करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। मौके पर बाल संसद,मीना मंच,यूथ व इको क्लब के सदस्य, शिक्षक व विद्यार्थी थे। उसके साथ ही संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में बाल संसद की प्रथम बैठक की गई, जिसमें विद्यालय विकास के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और मशाल कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button