न्यायालय के आदेश पर बड़हरी पुलिस ने किया कुर्की जप्ति

न्यायालय के आदेश पर बड़हरी पुलिस ने किया कुर्की जप्ति जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के ग्राम तेंदुआ में बड़हरी थाना द्वारा न्यायालय के आदेश पर नीतीश कुमार पिता स्वर्गीय विजय सिंह के घर विधिवत कुर्की जप्ति किया गया। मामले की जानकारी बड़हरी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार द्वारा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पुराने केस में न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद विधि सम्मत यह कार्रवाई की गई है। उधर कोचस थाना अंतर्गत कांड संख्या 358/24 में दो लोगों को कोचस पुलिस गिरफ्तार कर ली है कोचस थाना ध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पहला सुधाकर सिंह उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्वर्गीय बृकेश सिंह दूसरा मारकंडेय सिंह उम्र करीब 42 वर्ष पिता स्वर्गीय देववंश सिंह दोनों ग्राम चवरी थाना कोचस जिला रोहतास के निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। मामले की जानकारी कोचस थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा प्राप्त हुआ हैं।

Related Articles

Back to top button