ठनका ने ली एक वृद्ध व्यक्ति की जान

ठनका ने ली एक वृद्ध व्यक्ति की जान जे टी न्यूज़, विभूतिपुर : बीती रात कयामत की रात सदृष्य रही। मानवीय हस्तक्षेप से अजीज आकर मौसम ने मानव पर ही कहर ढाहने को तत्पर है। इसका बुरा और हृदय विदारक अंजाम कल विभूतिपुर प्रखंड के पतेलिया पंचायत में वार्ड न o 5 में करीब 65 वर्षीय राम उद्गार चौरसिया के साथ घटित हुआ। वे वज्रपात के शिकार हो गए और एक बगीचा में मृत पाए गए। ब्रजपात के प्रभाव उनके शरीर पर दिख रहे थे। सगे संबंधियों और स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि कल देर शाम राम उदगार चौरसिया अपने खेत गुआ पटाने और मजदूर को पैसा देने वास्ते गए थे। झमाझम बारिश हो रही थी, आंधी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा था, किसी तरह घर की और लौट रहे घर के पास ही एक बगीचा में एक ठनके की चिंगारी ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया । मुखिया राज कुमार ने बताया कि उनके चेहरा और छाती बुरी तरह झुलसा हुआ था। मृतक अपने पीछे तीन जवान लड़का धर्मेंद्र, जितेंद्र और रविन्द्र को छोड़ गए। गांव के सभी लोग बाग इस बात से गमगीन थे और अभिशप्त परिवार को ढाढस बढ़ा रहे थे।

Related Articles

Back to top button