उच्च शिक्षा निदेशक से शिष्टाचार भेंट
उच्च शिक्षा निदेशक से शिष्टाचार भेंट
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जी. एम. आर. डी. कालेज मोहनपुर, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) कुशेश्वर यादव ने नव नियुक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर (डॉ) नवीन कुमार अग्रवाल से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बहुत सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं पेश की। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक डॉ संतोष कुमार, डॉ सूर्य प्रताप एवं डॉ लक्ष्मण यादव भी उपस्थित थे। आगे प्रोफेसर यादव ने कहा कि बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के शैक्षणिक सलाहकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की लंबी अनुभव रखने वाले प्रोफेसर अग्रवाल के निर्देशन में बिहार की उच्च शिक्षा नयी उच्चाइयों को प्राप्त करेगा।

