आयुष्मान कार्ड अभियान का अवश्य उठाएं लाभ -जिलाधिकारी

आयुष्मान कार्ड अभियान का अवश्य उठाएं लाभ -जिलाधिकारीजे टी न्यूज, मधुबनी। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मधुबनी जिले में चलाई जा रही विशेष अभियान(26.05.2025 से 28.05.2025) की सफलता को लेकर प्रेस वार्ता किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंर्तगत लाभुकों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹500000 तक देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पताल में निशुल्क उपचार किया जाता है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मधुबनी जिला में कुल पात्र लाभार्थियों की संख्या 4038965 है, जिसमें कुल 1530178 पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जा चुका है। आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत मधुबनी जिला के 70 वर्षी या उससे अधिक उम्र के कुल 7262 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है .
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन योजना योजना के अंतर्गत मधुबनी जिला में कुल 23 सरकारी अस्पताल तथा 24 निजी अस्पताल सूचीबद्ध है, जिसमें पात्र लाभार्थी चिकित्सा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मधुबनी जिला में दिनांक 26 मई 2025 से 28 मई 2025 तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निम्न पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे। राशन कार्ड अधिकारी परिवार के सभी सदस्य, आशा कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सभी सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सभी सदस्य, भवन एवं अन्य का निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निबंधित मजदूर एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।उक्त विशेष अभियान के दौरान सीएससी कार्यकर्ता, पंचायत कार्यपालक सहायक आशा वर्कर द्वारा घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। स्वयं भी मोबाइल पर प्ले स्टोर से आयुष्मान app download कर (https://beneficiary.nha.gov.in) आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से जिले वासियों से अपील किया की चलाया जा रहे हैं अभियान का अवश्य लाभ उठाएं एवं सभी पत्र परिवार अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव हेतु 14555/104 पर संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत,मधुबनी के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पताल की सूची

अस्पताल का नाम

1.आस्था सर्जिकल अस्पताल
गद्यानी, वार्ड नं-11
7903951084

2.Bhagwati Swasthya Sewa Sadan
कोर्ट चौक झंझारपुर
9931543921

3.क्रिब्स हॉस्पिटल
एयरपोर्ट रोड, बसुआरा चौक
9717700651

4.हरसन हॉस्पिटल
रांती चौक, मधुबनी
9470269251

5.झंझारपुर नेत्र चिकित्सालय

लंगड़ा चौक, झंझारपुर

9973647366

6.कल्याण हॉस्पिटल

कल्याण हॉस्पिटल, यू-टर्न रोड, जयनगर, मधुबनी

9905098150

7.माँ सुरती देवी हॉस्पिटल

Sarvadih, Ranti, Rajnagar

9650906826

8.माँ उग्रतारा नेत्रालय

मेन रोड, वॉटसन हाई स्कूल के सामने

9308557578

9.मधुबनी मेडिकल कॉलेज

Madhubani

9654571370

10.Madhubani Netralaya

Madhubani Netralaya, Kaitola, Madhubani

7707015141

11.मंगलम अस्पताल

पावरग्रिड,मधुबनी के पास, चकदह,मधुबनी

9308072621

12.मीरा आई क्लिनिक

मीरा आई क्लिनिक, सदर अस्पताल के पास, मधुबनी

9711022494

13.आरपीएस ग्लोबल हॉस्पिटल

हाई स्कूल चौक, पंडौल

8603323666

14.रामशिला हेल्थ केयर हॉस्पिटल

रामशिला हेल्थ केयर हॉस्पिटल सकरी, पंडौल रोड, सकरी मधुबनी

8178447372

15.एसएस मैक्सकेयर स्वास्थ्य केंद्र

औंसी जीरोमाइल, बिस्फी

9570777975

16.संजीवनी हेल्थ केयर

रांती चौक, मधुबनी

8651829125

17.Shree Narayan Netralaya

कोशी परियोजना के सामने सकरी,मधुबनी7004505785
18. जेम्स फोर्ड हॉस्पिटल, मधुबनी -6202790152
19. ⁠पैन ग्लोबल हॉस्पिटल, सप्ता, मधुबनी – 8877728651
20. ⁠सिद्धि विनायक इमरजेंसी हॉस्पिटल, बासोपट्टी – 8969292336
21. ट्यूलिप चाइल्ड केयर – मधुबनी -9821139034
22. ⁠मिथिला नव जीवन हॉस्पिटल रांटी मधुबनी – 7870125034
23. ⁠हरि मूर्ति हॉस्पिटल – लौकही मधुबनी – 7004017751
24. ⁠मधुबनी प्राइड हॉस्पिटल – मधुबनी 8210647740 उक्त अवसर पर डीपीएम हेल्थ, पंकज कुमार ,जिला कार्यक्रम समन्वयक कुमार प्रियरंजन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button