बिहार में अपराधियों का तांडव – एनडीए का भ्रष्ट नकारा सिस्टम अपराध रोकने में असफल – राकेश नायक

बिहार में अपराधियों का तांडव – एनडीए का भ्रष्ट नकारा सिस्टम अपराध रोकने में असफल – राकेश नायक जे टी न्यूज़, दरभंगा : सोमवार को कल बक्सर जिला के राजपुर के अहियापुर गांव में हुए नरसंहार,बिहार में एनडीए का महा जंगलराज,बिहार में हो रहे लूटपाट,हत्या और बलात्कार के विरोध में महानगर युवा राजद दरभंगा के ओर से कल बिहार के अचेत मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पोलो ग्राउंड से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय लहेरियासराय टॉवर पर दोपहर 2 बजे पुतला दहन किया गया,इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिए। उक्त बाते कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता एवं महानगर युवा राजद दरभंगा के अध्यक्ष श्री राकेश नायक जी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता संपोषित अपराधियों द्वारा चहुंओर व्यापारियों, छात्रों, महिलाओं और आमजनों की हत्याएं हो रही है लेकिन अचेत मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सहित उनके दो सहायक वाचाल उपमुख्यमंत्री आँखों पर भ्रष्टाचार की पट्टी, कानों में तेल और मुँह में दही जमा कर मस्ती से शराबबंदी के नशे में लेटे है। 20 वर्षों की अंधी-गूंगी-बहरी एवं भ्रष्ट, निकम्मी, नकारा और नालायक NDA सरकार किसी आपराधिक घटना की जवाबदेही लेती ही नहीं है। अपराधी अब बिहार में सरकार चला रहे है और मंत्री व एनडीए के विधायक अपराधियों तथा अधिकारियों के पैर छूकर खुद को धन्य समझ रहे है। इस कार्यक्रम में महानगर युवा राजद के प्रधान महासचिव अकबर अली प्रेम चंद यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा राजद प्रधान महासचिव, गोविंद यादव, महानगर अध्यक्ष गंगा मंडल, अल्पश्यंखक जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर हुसैन, सुभाष पासवान, धर्मवीर यादव, कुंदन महतो, प्रवक्ता टुनटुन यादव जी ,श्याम यादव, अभिषेख झा नदीम राजा, मनीष गुप्ता, शेखर मंडल, शमशेर, सुरेश पासवान मोहम्मद अली विष्णु महतो एवं अन्य सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button