दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की बैठक

दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की बैठक जे टी न्यूज़ , सुपौल : टीपीसी भवन में प्रखंड कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की बैठक हुई जिसमें प्रखंड बीस सूत्री की कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार यादव जी ने किया साथ ही बैठक में मौजूद पंचायतीराज पदाधिकारी बतौर सचिव रुकैया ने अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया ।और कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा महिला संवाद और महादलित के लिए चल रहे लगभग 22 योजनाओं से अवगत करवाया। बैठक शुरू होने के उपरांत बीस सूत्री सदस्य ने प्रधानमंत्री आवास, जमीनी जमीन संबंधित परिमार्जन में गड़बड़ी ऑनलाइन को लेकर हो रहे दिक्कतों को लेकर, स्वास्थ्य संबंधित एवं अन्य मुद्दे को लेकर गंभीर दिखे। वहीं बीस सूत्री सदस्य प्रियंका कुमारी ने बाढ़ पूर्व की तैयारी को लेकर प्रस्ताव रखा की बीस सूत्री के देख रेख में तैयारी हो,साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषाअहार को , सड़कों के अतिक्रमण , प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ विभाग में आशा की बहाली को लेकर, जमीन के परिमार्जिन में गड़बड़ी, वार्ड में सोलर लाइट के गलत जगह लगने, विभिन्न पंचायत में जो सरकार भवन बन रहा है बाढ़ के समय विस्थापित और पीड़ित अंतिम पायदान के लोगों को जो सहायता नहीं उन पर सवाल उठाया और उसकी जांच हो। माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप यादव जी ने कहा सदस्यों ने जो मामला उठाया है उसे पदाधिकारी गंभीरता से ले और अगले बैठक जवाब दे और सदन को संतुष्ट करे और आगे से ध्यान रखा जाए कि आम को ब्लॉक अंचल या किसीभी विभाग में परेशानियों का सामना न करना पड़े जिससे सरकार की बदनामी हो।पहली बैठक में कई पदाधिकारी के अनुपस्थिति के कारण नाराजगी जताई गई और अगले बैठक में आने तथा स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं बैठक में अध्यक्ष दिलीप यादव , उपाध्यक्ष रविंद्र शाह, प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी, सदस्य अरशद गोपी, सत्यनारायण मेहता, लालबहादुर कामत, अमेरिका देवी, विद्यानंद साह , देवनारायण चौधरी, रमेश ठाकुर, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद इकबाल,शिवकुमार चौधरी विनोद चौधरी, सरजीत ऋषिदेव सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button