मानव सहित पशु, पेड़-पौधों व हरित पर्यावरण के लिये खतरनाक है प्लास्टिक वेस्ट:- प्रो. मो. रहमतुल्लाह

विश्व पर्यावरण दिवस पर महारानी कल्याणी महाविद्यालय में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

मानव सहित पशु, पेड़-पौधों व हरित पर्यावरण के लिये खतरनाक है प्लास्टिक वेस्ट:- प्रो. मो. रहमतुल्लाह / विश्व पर्यावरण दिवस पर महारानी कल्याणी महाविद्यालय में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रमजे टी न्यूज़, ल.ना.मि.वि. दरभंगा:- आज दिनांक 5 जून 2025 को स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में राष्ट्रीय सेवा योजना व भूगोल विभाग की तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस साल 2025 का थीम है “Beat Plastic Pollution” पर्यावरण का दुश्मन है प्लास्टिक। आज किसी न किसी रूप में हर मानव प्लास्टिक पैक्ड वस्तु का इस्तेमाल कर रहा है और प्लास्टिक को खुले वातावरण में दैनिक रूप से फेंक रहा है जो कि कभी नष्ट नहीं होता और पर्यावरण के लिये बेहद नुकसानदेह साबित हो रहा है, जो न केवल मानव बल्कि पशु और पेड़-पौधों सहित हरित पर्यावरण के लिये खतरनाक है प्लास्टिक वेस्ट। इसीलिए विकासशील देशों में खासकर प्लास्टिक के विकल्प को खोज कर अनिवार्य करना चाहिये। आईये हमलोग शपथ लें कि प्लास्टिक पैक्ड प्रोडक्टों के प्रयोग को आज से मिनिमाइज करेंगे और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाने में अपना योगदान देते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और लगे हुए पेड़ों का संरक्षण भी जरूर करें। इस दौरान महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता कुमारी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, प्रयोगशाला प्रभारी विकेश कुमार सहित सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button