नए ज़िला पदाधिकारी के रुप में नवीन कुमार आई ए एस ने किया पद भार ग्रहण
नए ज़िला पदाधिकारी के रुप में नवीन कुमार आई ए एस ने किया पद भार ग्रहण
जे टी न्यूज, खगड़िया: नए ज़िला पदाधिकारी के रुप में नवीन कुमार, आई ए एस ने पद भार ग्रहण किया, अधिकारियों और कर्मियों ने स्वागत किया। आज गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस है। शुभ दिन में योगदान देने से खगड़िया जिले के लिए शुभ ही होगा। बिहार के चर्चित आई ए एस पदाधिकारियों के रुप में नए ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार का नाम है। आम जनता से बिल्कुल सहज मिलते हैं, उनकी सुनते हैं और ऑन स्पॉट कार्रवाई भी करते हैं। नए ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार का मानना है कि हर अधिकारियों को आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें, यथासंभव समाधान का प्रयास करें और केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं से शत प्रति शत लाभ लाभुकों को दिलाएं। मुंगेर में ज़िला पदाधिकारी के रुप में नवीन कुमार ने काफी लोकप्रियता हासिल की खगड़िया वासियों की तरफ़ से नए ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार का ज़िला में हार्दिक स्वागत है।
