155 करोड़ की लागत से पंडुका पुल का निर्माण होगा पुरा पुल निगम ने निकाली है निविदा
155 करोड़ की लागत से पंडुका पुल का निर्माण होगा पुरा पुल निगम ने निकाली है निविदा
जे टी न्यूज, नौहट्टा (रोहतास) बिहार यूपी व झारखंड को जोडने वाली चिरप्रतीक्षित पंडुका पुल का निर्माण 155 करोड़ मे पुरा होगा। इसके लिए पुल निगम ने निविदा निकाली है। पुल का काम एक साल से बंद पडा था जिससे लोगो मे यायूसी छा गयी थी ।पंडुका पुल निर्माण का निविदा निकलते ही क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ पडी। बता दे कि पंडुका पुल निर्माण के लिए 210 करोड़ का प्राक्कलन बना था। जिसे 144 करोड़ मे पुरा करने की जिम्मेदारी ब्रजेश अग्रवाल कंपनी ने ली थी। वर्ष 2022 मे केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के द्वारा शिलान्यास किया गया था। कंपनी के द्वारा एकतालीस पाया मे तैंतीस पाया का निर्माण भी कर दिया गया था। पुल निर्माण का काम जून 2024 मे पुरा कर देना था। लेकिन निर्माण कार्य सही तरीके से नही हो रहा था पूर्व विधायक ललन पासवान ने निरीक्षण किया जिसमें कई कमियां नजर आई बिधायक ने केंद्रीय मंत्री सहित पथ बिभाग को सूचित किया और जांच हुई भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि वर्षो से जो हमलोगों का मांग था वह मोदी सरकार में पूरा किया अपने कार्यकाल में पूर्व सांसद छेदी पासवान ने पुल के लिए संघर्ष किया और केंद्रीय मंत्री के हाथों शिलान्यास कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण ससमय निर्माण कार्य पूरा नही हुआ पिछले साल मई महीने पाया मे दरार पड़ गया। जिसकी शिकायत मंत्री प्रतिनिधि भानू प्रताप मिश्रा ने पुल निगम से की थी। शिकायत पर आइआइटी के अभियंताओं की टीम ने जांच की तथा पाया मे कमी पायी। अभियंताओं की टीम ने नया डिजाइन बनाकर पुल निगम को देकर पुल निर्माण पुरा करने का रिपोर्ट दी। पुल निगम के द्वारा कंपनी पर नये डिजाइन के
अनुसार काम करने के लिए दबाव बनाया लेकिन कंपनी ने काम नही की। लंबे इंतजार के बाद पुल निगम ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करते हुए चौदह करोड़ का जुर्माना लगा दिया। कार्यपालक अभियंता खुर्शीद ने बताया कि नये डिजाइन के अनुसार 155 करोड का निविदा निकाला गया है। पुर्व मे जो काम हुआ था उसमे नये डिजाइन के अनुसार सुधार करते हुए पुल का काम पुरा किया जाएगा। हालांकि पुनः निविदा होने के कारण क्षेत्र में खुशी हुई और भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद अरुण चौबे महेंद्र पासवान बबलू पाठक लालबन्दे तिवारी आदि ने बधाई दिया है।
