गुरुवार को संपूर्ति पोर्टल पर परिवारों की सूची को अपडेट करने को ले होगी विशेष ग्राम सभा

गुरुवार को संपूर्ति पोर्टल पर परिवारों की सूची को अपडेट करने को ले होगी विशेष ग्राम सभा जे टी न्यूज, मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में कल 19,जून 2025 को संपूर्ति पोर्टल पर जांचोपरांत परिवारों की सूची को अपडेट करने को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विशेष ग्राम सभा में सभी राजस्व कर्मचारी आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर संधारित सूची की प्रति के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगे।
पंचायत सचिव बैठक आयोजन की सूचना सभी संबंधित सदस्य/कर्मी को देना सूचित करेंगे।
राजस्व कर्मचारी का यह दायित्व होगा, कि प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति (मुखिया) को लाभार्थी के रूप में चिन्हित कर डाटा को अपडेट करेंगे, ध्यान रहे की एक परिवार के एक से अधिक व्यक्ति को लाभार्थी के रूप में चिन्हित नहीं किया जाय।
संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों के मुखिया का बैंक खाता (व्यक्तिगत)एवं आधार सीड होना आवश्यक है।
आधार कार्ड एवं बैंक खाता में अंकित नाम को ही पोर्टल पर प्रविष्ट किया जाय। नाम में भिन्नता नहीं हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय।
लाभार्थी का बैंक खाता PFMS से वैलिडेशन किया जाना है। अतः इसके मद्देनजर कैंप मोड में आधार सीड करवाना
सुनिश्चित करेंगे।ताकि भुगतान के क्रम में भुगतान असफल नहीं हो।
परिवारों की सूची में मृत/ट्रेसलेस/द्वितीय प्रविष्टि, पति-पत्नी इत्यादि मामले पर विशेष ध्यान देते हुए सूची अपडेट करेंगे।
आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची अपलोड करने के क्रम में यह प्रमाण पत्र संलग्न करें, कि सभी बिंदुओं का शत प्रतिशत अनुपालन किया गया है।
जिलाधिकारी ने निदेश दिया है की बैठक के उपरांत उक्त बिंदुओं पर कृत कार्रवाई की सूचना से संबंधित प्रतिवेदन हार्ड कॉपी/ सॉफ्ट कॉपी जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधुबनी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि बैठक की पर्यवेक्षक हेतु संबंधित प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी उक्त तिथि को अपने आवंटित प्रखंडों के मुख्यालय पंचायत में उपस्थित रहेंगे। शेष पंचायतो में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उक्त निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से बैठक का आयोजन हेतु शेष पंचायतो में पर्यवेक्षकिय कोटि के पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवैक्षिका पदाधिकारी, आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक,पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button