ओम् की ध्वनि के साथ शुरू हुआ योगाभ्यास

ओम् की ध्वनि के साथ शुरू हुआ योगाभ्यास
जे टी न्यूज़, सुपौल : जिले के वीरपुर अनुमंडल के बसंतपुर प्रखंड स्थित कोसी क्लब मैदान में करीब 300 छात्र एवं छात्राएं एक साथ योग अभ्यास फिजिकल एंड योगा इंस्टीट्यूट के द्वारा करवाया गया! जिसमें दीप प्रज्ज्वलित मुख्य अतिथियों के द्वारा, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, स्वतिवाचन मंत्रोच्चारण अमन कुमार और आदर्श कुमार, कक्षा-12वीं के छात्रों के द्वारा किया गया! स्नातक विज्ञान संकाय की छात्रा मनीषा कुमारी श्रीवास्तव ने कही कि कसरत के रूझान समय के साथ आते हैं और जाते हैं लेकिन अभ्यास के नाम पर योगा के रूप में और कोई कसरत स्थिर नहीं है और यह लगभग 5000 सालों से अधिक समय से प्रचलन में रहा है! योगा कैलोरी को जलाने और हमारी मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है जो मन और शरीर दोनों पर केंद्रित है! योगा प्रशिक्षण के तहत सभी प्रकार के अभ्यास और कसरत की जाती है जिसमें गहरी सांस लेना विश्राम करना और ध्यान लगाना आदि शामिल है! संस्थान संचालक श्री दमन कुमार शास्त्री (योग शिक्षक) ने कहा कि सबसे पहले यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि योग क्या है? यह शरीर और मन के बीच का जोड़ है या हम यह भी कह सकते हैं कि यह मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक तरीका है! योग भारत में उत्पन्न हुआ था! मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूँ कि यह आपके जीवन को बदलने वाला है क्योंकि मैंने स्वयं इसका अनुभव किया है! स्वस्थ्य रहने और शरीर के संतुलन को बनाये रखने के लिए योगा सबसे अच्छा रास्ता है!
श्री सुभाष कुमार श्रीवास्तव (सामाजिक कार्यकर्ता )ने कहा कि योग से चित्त एकाग्र होता है, ऋषि मुनियों की इस अमूल्य भेंट को आप सभी अपने जीवन में उतारें!
श्री डॉक्टर चंद्रदेव मेहता (सामाजिक कार्यकर्ता ) ने कहा कि जैसा हम सभी जानते हैं कि 21 जून 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में घोषित किया गया है! यह तारीख हमारे सम्मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रस्तावित किये थे, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन प्रथम योगी (आदि गुरु) ने मानव जाति को योगा का ज्ञान देना शुरू किया था!
श्री ओम प्रकाश राजू ने कहा योग प्रति दिन करने से चिंत शांत रहता है।
श्री कैप्टन दिलीप कुमार ( सामाजिक कार्यकर्ता) ने कहा योग से असाध्य से असाध्य रोग दुर किया जा सकता है। श्री संजय कुमार राय(खेल प्रशिक्षक) के कहा योग संस्कृत भाषा का शब्द है, जो युज धातु से बना है जिसका अर्थ है मिलाना या जोड़ना होता है।
योग प्रशिक्षिका मनीषा कुमारी श्रीवास्तव के द्वारा पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, उष्ट्रासन पवनमुक्तासन, शवासन, सर्वांगासन, शिरसासन योग प्रशिक्षक सत्यम कुमार कुमार और योग प्रशिक्षक अमित कुमार के द्वारा सूर्य नमस्कार, कपालभाति, प्राणायाम इत्यादि करवाया गया! योगशाला में उपस्थित छात्र एंव छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया! पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी , अनु कुमारी, दिया, मुस्कान और मौसम कुमारी के द्वारा योगा गीत गाकर योग समारोह का विसर्जन किया !

Related Articles

Back to top button