प्रदेश सचिव अधिवक्ता मंजू यादव को बेहतर सामाजिक व राजनीतिक कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

जे टी न्यूज, मधुबनी : महिला राजद द्वारा आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में महिला राजद के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त बातें महिला राजद की प्रदेश सचिव अधिवक्ता मंजू यादव ने कहीं, उन्होंने कहा कि महिला राजद द्वारा महिलाओं को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए तथा आगामी विधानसभा में महिलाओं की सत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
अधिवक्ता मंजू यादव ने कहा कि कार्यक्रम में महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु जायसवाल जी के द्वारा पिछले तीन वर्षों में संगठन के लिए बेहतर कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित मुझे सम्मानित किया गया। प्रदेश सचिव ने कहा प्रशस्ति पत्र से काफी प्रोत्साहन मिला है, इस सम्मान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल मंडल एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती रितु जायसवाल जी को आभार व्यक्त की है उन्होंने कहा रितु जायसवाल जी के नेतृत्व में महिला राजद बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button