देवठा और सतीश नगर में हॉस्पिटल निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारंभ

देवठा और सतीश नगर में हॉस्पिटल निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारंभ जे टी न्यूज, परबत्ता/खगड़िया:
विधायक डॉ संजीव कुमार के प्रयास से देवठा और सतीश नगर में हॉस्पिटल निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारंभ।
परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को बताया कि देवठा और सतीश नगर ये दोनों हॉस्पिटल लंबे समय से लंबित था। जबकि इसका अनुशंसा 2021 में मेरे द्वारा किया गया था। लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण बार बार कैंसल हो जाता था। बताते चलें कि हॉस्पिटल सतीश नगर और देवठा निर्माण हेतु 4 बार विधायक ने विधानसभा में आवाज भी उठाया था। अब जाकर फाइनली स्वीकृति मिली है । टेंडर प्रक्रिया में है जल्द टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और स्थानीय विधायक उसका शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Back to top button