मतदाता पुनरीक्षण के कार्यो में स्थानीय स्तरों पर आम नागरिकों को हर आवश्यक मदद करेंगे पार्टी कार्यकर्ता – संजय झा
जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल मीटिंग में हुए शामिल
मतदाता पुनरीक्षण के कार्यो में स्थानीय स्तरों पर आम नागरिकों को हर आवश्यक मदद करेंगे पार्टी कार्यकर्ता – संजय झा / जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल मीटिंग में हुए शामिल
जेटी न्यूज, मधुबनी : प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार जिला जदयू पंडासराय स्थित पार्टी के कर्पूरी सभागार में बड़े टेलीविजन स्क्रीन एवं लैपटॉप के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग का आयोजन जिलाध्यक्ष श्रीमान ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत संबोधन में ही जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को स्वयं से संबद्ध ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रमाण -पत्र समर्पित करना है। जिसे निर्धारित समय सीमा 25 जुलाई 25 तक निर्वाचन आयोग को हस्तगत कराना अनिवार्य है। इसके लिए प्रभात फेरी की तैयारी भी युद्ध स्तर पर होगी।
वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विभाग द्वारा बारीकी से जागरूक किया जा रहा हैं। वहीं हर एक कार्यकर्ताओं को इस कार्य को सफल बनाने में आम जनों को स्थानीय स्तरों पर सहयोग करने की जरूरत हैं। ताकि लोगों में इस सकारात्मक कार्य को पूर्ण करने भ्रांतियां कारण न बने। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जो जहां से वे अपने स्तर से इस कार्य को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बिहार विधान सभा आम चुनाव तक पार्टी संगठन को विभिन्न संचालित कार्यक्रमों के जरिए निर्धारित लक्ष्य 2025 फिर से नीतीश तथा 2025-225 को प्राप्त करने के लिए पूरा समय देकर समर्पित भाव से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के चहुंमुखी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने की अपील भी कार्यकताओं से किया।
विधान पार्षद रबीन्द्र कुमार सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित तकनीकी बातों को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। विधान पार्षद ललन सर्राफ ने सारगर्भित संबोधन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वर्चुअल मीटिंग में जिला संगठन प्रभारी केदार नाथ भंडारी, चंदन सिंह, दरभनगर अध्यक्ष शमाधव कुमार झा जी, हायाघाट विधान सभा प्रभारी श्री संजीव कुमार झा जी, कुशेश्वर स्थान विधान सभाप्रभारी उमाशंकर कामत जी, बहादुरपुर विधान सभा प्रभारी श्री हरिशंकर पासवान जी , बेनीपुर विधान सभा प्रभारी ,श्री प्रमोद प्रभाकर जी, गौड़ाबौराम विधान सभा प्रभारी श्री राज किशोर साफी जी, केवटी विधान सभा प्रभारी श्रीमती कंचन पटेल जी, दरभंगा विधान सभा प्रभारी श्री धर्मेंद्र साह जी, बी एल ए सर्वश्री श्री कैलाश ठाकुर जी, विपुल कुमार राय जी, संजय कुमार झा जी , गणेश चौबे जी, रामचन्द्र बैठा जी तथा वरिष्ठ जदयू नेता श्री नागेंद्र पासवान जी उपस्थित रहे।

