कांग्रेस का “दलित संवाद कार्यक्रम” सफल, शाहनवाज आलम ने दिया न्याय का भरोसा

कांग्रेस का “दलित संवाद कार्यक्रम” सफल, शाहनवाज आलम ने दिया न्याय का भरोसा

जे टी न्यूज, अररिया :
अररिया विधानसभा क्षेत्र के गोढ़ी चौक स्थित दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी ने “दलित संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय दलित समुदाय के पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए।
इस आयोजन की अगुवाई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मासूम रेजा ने की, जिन्होंने कहा —

“यह संवाद सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि दलित समाज की आवाज़ को दिल्ली और पटना तक पहुंचाने का मिशन है।”

*मुख्य अतिथि का संबोधन*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा —
? “कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और दलित उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यहां उठी हर समस्या को पार्टी नीतिगत स्तर पर गंभीरता से लेगी।”
उन्होंने दलित समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी हर लड़ाई में उनके साथ खड़ी है

*मंच पर गरिमामयी उपस्थिति*

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे —
अररिया पर्यवेक्षक मो. नोमान
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार मिश्रा
जिला अध्यक्ष शाद अहमद
सदर विधायक आबिदुर रहमान
डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मो. असलम
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमजद अली
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इनायत करीम
किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण विश्वास
प्रखंड अध्यक्ष जफरुल हसन
कांग्रेस नेता इफ्तेखार आलम राजू, अलीमुदीन, साबिर आलम, संजीव झा, आनंद मोहन सिन्हा, रहमत अली, आबिद हुसैन अंसारी, रेहान आलम, अबू सूफियान, मीर इरफान उर्फ नन्हा, शादाब हैदर, मिन्नतुल्लाह, अरशद आलम, आबिद हुसैन इत्यादि।

*मंच संचालन और जन सहभागिता*

शानदार मंच संचालन किया बिहार युवा कांग्रेस के प्रवक्ता जाफर तैयार ने, जिनकी दमदार आवाज और संयोजन से कार्यक्रम में जोश बना रहा।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों दलित समाज के लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से डोमी ऋषिदेव, पगलू दस ऋषिदेव, रामविलास ऋषिदेव, गणेश पासवान, सुबगलाल पासवान, टुनटुन ऋषिदेव, कार्तिक ऋषिदेव, पिंकी देवी, प्रिया देवी, उजली देवी, नीलो देवी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

यह संवाद कार्यक्रम न सिर्फ दलित समाज को अपनी बात रखने का मंच बना, बल्कि कांग्रेस पार्टी की सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट किया।
श्री शाहनवाज आलम के नेतृत्व और मासूम रेजा के संयोजन ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस दलितों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button