एबीआर कॉलेज संबद्ध महाविद्यालयो की श्रेणी में अपना स्थान रखता – निवेदिता सिंह
एबीआर कॉलेज संबद्ध महाविद्यालयो की श्रेणी में अपना स्थान रखता – निवेदिता सिंह
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह द्वारा समरसेबल एवं प्याऊ टंकी का उद्घघाटन बुधवार को सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बैंड बाजा से अवधूत नगर मोड़ से महाविद्यालय परिसर तक फूल माला से विधान पार्षद का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महाविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव डॉ सुरेंद्र सिंह एवं संचालन प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य एवं सचिव ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीमती सिंह ने कहा कि भविष्य में इस महाविद्यालय के विकास में मेरा सहयोग जारी रहेगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता, संजीव कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, प्रभाकर तिवारी, सोनू राय, संजय सिंह, अतुल सिंह, पवन सिंह मुनमुन, अजय भगवान, इ नवीन सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ शशांक शेखर, डॉ रेनू वाला, डॉ रिंकी सिंह, रश्मि राज सुगंधा कुमारी, साधना सिंह, शाइस्ता नाज, अखिलेश्वर सिंह, उमाशंकर सिंह एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।