कुलसचिव पद पर योगदान के पश्चात पहलीबार तीन महाविद्यालयों का निरीक्षण सह भ्रमण
कुलसचिव पद पर योगदान के पश्चात पहलीबार तीन महाविद्यालयों का निरीक्षण सह भ्रमण

जे टी न्यूज, मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर में हो रहे प्रथम सीनेट चुनाव 2025 के दौरान, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए मतदान के पहले दिन, दिनांक 11/08/2025 को कुलसचिव सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. घनश्याम राय ने आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर और केएसएस कॉलेज, लखीसराय का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कुल 11 बूथों पर कुल 191 मतदाताओं में से 187 अर्थात 97.9% यानि 98% मतदान हुआ। मतदान के पश्चात प्रशासनिक भवन में स्थित बज्रगृह को सील किया। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

साथ हीं, उन्होंने बताया कि 21 जून 2025 को मुंगेर विश्वविद्यालय में बतौर कुलसचिव पद पर योगदान के पश्चात पहलीबार तीन महाविद्यालयों का निरीक्षण सह भ्रमण कर अद्यतन स्थितियों से अवगत हुआ।


