बाबा गणिनाथ गोविन्द की 93वीं जयंती पर बलहाडीह में भव्य आयोजन
स्टेशन मैनेजर संजय कुमार सज्जन और डॉ. प्रीति कुमारी को किया गया संयुक्त सम्मान
बाबा गणिनाथ गोविन्द की 93वीं जयंती पर बलहाडीह में भव्य आयोजन / स्टेशन मैनेजर संजय कुमार सज्जन और डॉ. प्रीति कुमारी को किया गया संयुक्त सम्मान
जे टी न्यूज, सहरसा:
बलहाडीह में बाबा गणिनाच गोविन्द की 93 वीं जयंती समारोह धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्टेशन मैनेजर संजय कुमार सज्जन एवं डॉ. प्रीति कुमारी (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा) को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता मोहन प्रसाद साह ने की, जबकि वरिष्टतम सदस्य सुरेश साह और संजय साह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर संतोष कुमार (लड्डू जी), कैलाप्त साह, अजीत कुमार ‘अजय’, नरेश प्रसाद साह, राजू जी, मनोज मिलन सहित समस्त कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अतिथियों का सम्मान करते हुए बाबा गणिनाच गोविन्द के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
यह जयंती समारोह बलहाडीह में न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश देता रहा।



