*पद्मश्री से सम्‍मानित इरफान खान के निधन पर कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग ने जताया शोक*

ठाकुर वरुण कुमार।

पटना::- हिंदी सिनेमा में अ‍पने दमदार अदाकारी से सबों के दिलों में राज करने वाले पद्मश्री से सम्‍मानित अभिनेता इरफान खान के निधन पर आज कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा गहरी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की गई।

इस दौरान विभाग के मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने उन्‍हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का लम्बे बीमारी के कारण निधन बेहद दुखद है। भारत ने आज एक मशहूर कलाकार को खो दिया।

उन्‍होंने कहा कि भारत के कला जगत में इरफान का निधन राष्‍ट्रीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्‍हें ‘मकबूल’, ‘रोग’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘द लंचबाक्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इरफ़ान खान को अभिनय के लिए 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button