इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी45 वीं वाहिनी ने 72 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी45 वीं वाहिनी ने 72 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद: 45 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी फतेहपुर द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 लीटर नेपाली शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में 45 वीं वाहिनी बीरपुर कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी फतेहपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की संभावना है। सूचना के आधार पर एक विशेष नाका दल का गठन कर चिन्हित स्थान सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के समीप सघन निगरानी शुरू की गई। तभी नाका पार्टी ने देखा की एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर अपने सिर पर बोरी लेकर आते हुए दिखाई दिया। जैसे ही व्यक्ति सुरक्षा बल के पास पहुंचा तो व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम परमेश्वर मुखिया, निवासी ग्राम साहेबान, जिला सुपौल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 72 लीटर नेपाली शराब बरामद की गईबरामद शराब एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत मध्य निषेध विभाग सिमराही को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में उप निरीक्षक गिरींद्र कुमार बोरा एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।


