देश के 12 लाख युवाओं में मधेपुरा के रुपेश ने बनाई जगह, पीएम से करेंगे सीधा संवाद

देश के 12 लाख युवाओं में मधेपुरा के रुपेश ने बनाई जगह, पीएम से करेंगे सीधा संवाद

रूपेश आज करेंगे पीएम से सम्वाद

जे टी न्यूज, मधेपुरा:

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में बिहार के युवा एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड स्थित मौजमा गांव निवासी रुपेश कुमार ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई है।

वर्तमान में रुपेश भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग से एमएड की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

पीएम से करेंगे सीधा संवाद :

रुपेश कुमार आज 13 अप्रैल को आयोजित ‘नेशनल लेवल वर्चुअल डायलॉग’ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद करेंगे। यह अवसर उन्हें अपने विचार और सुझाव देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचाने का मंच देगा।

मेहनत और समर्पण का परिणाम :

रुपेश की यह सफलता उनके निरंतर शैक्षणिक प्रयासों और सामाजिक सक्रियता का परिणाम है। इससे पहले भी वे विभिन्न मंचों पर अपनी भागीदारी से पहचान बना चुके हैं।

पटना में जुटेंगे चयनित प्रतिभागी :

‘मेरा युवा भारत’ बिहार के राज्य निदेशक के निर्देशानुसार, रुपेश 12 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजे पटना पहुंच गए हैं। यहां से सभी प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से बजट और युवा विजन पर अपने विचार साझा करेंगे।

यह उपलब्धि न केवल रुपेश के लिए, बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Related Articles

Back to top button