समस्तीपुर में ए ई डी ओ परीक्षा में नकल पर सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ दो परीक्षार्थी गिरफ्तार
समस्तीपुर में ए ई डी ओ परीक्षा में नकल पर सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ दो परीक्षार्थी गिरफ्तार

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर में आयोजित ए ई डी ओ
परीक्षा के दौरान प्रशासन की सख्ती के बीच नकल के प्रयास का एक और मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित आरएसबी इंटर स्कूल से एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों की सतर्कता के कारण संभव हो सकी। गिरफ्तार परीक्षार्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया, जिसका उपयोग अनुचित तरीके से परीक्षा में लाभ लेने के लिए किया जा रहा था।
गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा हाई स्कूल, जितवारपुर से बनारस निवासी एक अन्य परीक्षार्थी को भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी से परीक्षा दें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

