सेंट पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सेंट पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 

बेगूसराय: बुधवार को सेंट पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । छोटे-छोटे बच्चों ने पृथ्वी के नमूने बनाए एवं पोस्टर बनाएं तथा उन्होने चित्रकारी में दिखाया कि हमारी पृथ्वी किस तरह से प्रदूषित हो रही है और इनको हम कैसे बचा सकते हैं। इस अवसर पर बच्चे पौधों के छोटे-छोटे शैपलिंग्स लाए और विद्यालय के बगीचे में उन्हें लगाया । विद्यालय के कुछ बच्चे शैक्षणिक निर्देशिका महोदया के साथ शाहपुर के डाइट में गए और वहां जाकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए अपना एक कारगर कदम बढ़ाया। डाइट में वहां के प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं अन्य सम्मानित लोगों से मिलकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहयोग की भावना को प्रस्तावित किया। बच्चों ने विद्यालय में पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अपने भाषण में विचार व्यक्त किया। सचिव महोदय अमिताभ ने पृथ्वी पर हो रहे प्रदूषण के रोकथाम पर अपने सुझाव दिए तथा पृथ्वी किस प्रकार हरी भरी बनी रह सकती है इस पर विचार व्यक्त किया।

प्राचार्य एवं शैक्षणिक निर्देशिका महोदया ने भी ‘सेव द अर्थ’ का नारा देते हुए बच्चों को साफ सफाई रखने का सुझाव दिया।

Related Articles

Back to top button