मसाला व्यवसायी के पीड़ित परिवार से रणविजय साहू ने की मुलाका
मसाला व्यवसायी के पीड़ित परिवार से रणविजय साहू ने की मुलाका

जे टी न्यूज़, पटना : पटना में ब्लैकआउट के समय मसाला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या किया गया था, पीड़ित परिवारों से मिलने राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ,राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, गुडडू साव एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता उत्तम मेहता पीड़ित परिवारों से मिलने मुसल्लहपुर हाट मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवारों के छोटे भाई पिंटू साव एवं पिता नेपाली साव से मुलाकात कर सारी बातों की जानकारी प्राप्त की। रणविजय साहू ने अपराधियों की अविलंव गिरफ्तारी हेतु घटना स्थल से ही पटना के एसपी परिचय कुमार को फोन लगाकर बात किया । आरक्षी अधीक्षक ने विधायक रणविजय साहू को बताया की एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बहुत जल्द ही सारे अपराधी गिरफ्तार होंगे। विधायक रणविजय साहू ने जिला प्रशासन से यह मांग किया है कि मुसलहपुरहाट में पिछले दिनों कई हत्याएं हो चुकी है और इस मार्केट में पुलिस की कोई विशेष व्यवस्था नहीं है । जिला प्रशासन अविलंव एक पुलिस पिकेट की स्थापना करें, ब्लैक आउट के समय संवेदनशील जगहों पर पुलिस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण इस तरह की हत्या हुई है, क्योंकि अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा दे जिस के परिवार का भरण पोषण हो सके।


