अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, सुपौल: जिला मुख्यालय के गंगजला सहरसा में श्रीकांत कुमार उर्फ स्वामी जी के अध्यक्षता में , प्रोफेसर भानु यादव के द्वारा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सहरसा जिला में अखिल भारतवर्षीय महासभा का विस्तार जिला , अनुमंडल , प्रखण्ड और पंचायत स्तर पर कमिटियां बनाई जाएगी। जिसमें समाज के पिछले वर्ग के लोगों का मदद किया जाएगा, शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी, मृत्यु भोज पर रोक लगाई जाए, कमजोर वर्ग के बच्चों को भी आर्थिक मदद देखकर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समाज में दहेज प्रथा को हटाने के लिए कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार उर्फ स्वामी जी ने अपने संबोधन में कहा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सिर्फ यादवों की ही नहीं बल्कि सभी जाति,धर्म के लोगो को आगे बढ़ने की बात करती है। अन्य विद्वान वक्ताओं ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रोफेसर भानु प्रसाद यादव ,अरुण कुमार (सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक), डॉ वीणा कुमारी,नूतन कुमारी,भवेश भारत ,निलेश यादव , दीपनारायण यादव ,अजय कुमार,गुलाब कुमार,सुधीर कुमार यादव, प्रमोद कुमार,संतोष कुमार,रविन्द्र कुमार, सत्यम कुमार शिवम् , चीकू कुमार एवं अन्य लोगों ने अपना अमूल्य समय देकर बैठक को सफल बनाया ।

