मोर्संड बहादुरपुर चौक में 51 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यालय का उद्घाटन

मोर्संड बहादुरपुर चौक में 51 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यालय का उद्घाटन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर :जिले के मोर्संड बहादुरपुर चौक स्थित 51 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम के कार्यालय एवं स्थल का उद्घाटन शुक्रवार को प्रगति बाल विकास योजना के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ मनोज कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत रविन्द्र कुशवाहा एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन समारोह में बादल सिंह, रीता पासवान, एसके राय, मधुमाला देवी, कृष्ण कुमार, राम कुमार, राकेश कुशवाहा, सुरेश प्रसाद सिंह, अनुष कुशवाहा, हरिवंश कुमार, विजय कुमार सुमन, शंभू सिंह कुशवाहा, देव नारायण सिंह एवं पप्पू कुमार,पंकज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

मंच संचालन अनुष कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि आगामी 19 जून 2026 को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का सहयोग लगातार मिल रहा है।

आयोजकों ने सभी ग्रामीणों, सहयोगियों एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button