शिक्षा और शिक्षक सम्मान की लड़ाई को मिली नई ताकत
डॉ. विनोद सिंह उज्जैन को विधान पार्षद जीवन कुमार ने किया सम्मानित
शिक्षा और शिक्षक सम्मान की लड़ाई को मिली नई ताकत
डॉ. विनोद सिंह उज्जैन को विधान पार्षद जीवन कुमार ने किया सम्मानित

जे टी न्यूज़, सासाराम(रोहतास) : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं को पार्टी मंच पर मजबूती से उठाने वाले रोहतास जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. विनोद सिंह उज्जैन को गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार द्वारा स्थानीय परिसदन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि शिक्षा,शिक्षक सम्मान और सकारात्मक बदलाव की उस सोच का सम्मान है,जो लगातार समाज और शिक्षा जगत की बेहतरी के लिए संघर्षरत है।
मुलाकात के दौरान शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इस सम्मान को शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा और नई क्रांति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के इस प्रयास को शिक्षा और समाजहित के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए सराहना की।



