जिला पदाधिकारी डॉ0 नीलेश रामचन्द्र देबरे ने मधुबनी रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरो के लिए उपलब्ध कराए जा रहे सुविधायों का किया निरीक्षण!9431406262

जेटी न्यूज मधुबनी, बिहार

21, मई, 2020, मधुबनी: डाॅ निलेश रामचन्द्र देवरे, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, मधुबनी के द्वारा मधुबनी रेलवे स्टेशन पर आ रहे राज्य के बाहर के प्रवासियों एवं राज्य के अंदर के जिलों के प्रवासियों को स्टेशन पर दी जा रही सुविधाओं एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।

मौके पर डाॅ0 सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, श्री अवधेश राम, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, सुश्री कामिनीबाला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधुबनी, श्री बुद्धप्रकाश, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधुबनी, श्री शैलेन्द्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिलाधिकारी, मधुबनी के द्वारा निरीक्षण के क्रम में यह निर्णय लिया गया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आ रहे प्रवासियों में मधुबनी तथा सुपौल जिला के प्रवासियों को बस के माध्यम से संबंधित प्रखंड तथा जिला में भेजा जायेगा।

तथा राज्य के बाहर से आने वाले उन प्रवासियों को जो दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय जिलों के प्रवासियों को अगले दिन दोपहर 03ः00 बजे जानेवाली बरौनी डी0एम0यू0 पैसेंजर ट्रेन से उनके संबंधित जिलों में भेजने की कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान यात्रियों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था हेतु जे0एन0 काॅलेज, मधुबनी में की गयी है।

तत्पश्चात जिलाधिकारी, मधुबनी के द्वारा जे0एन0 काॅलेज, मधुबनी एवं आर0के0 काॅलेज, मधुबनी के निरीक्षण के क्रम में यह निदेश दिया गया कि यदि प्रवासियों की संख्या 700 तक होती है, तो जे0एन0 काॅलेज, मधुबनी परंतु अगर संख्या बढ़ती है, तो आर0 के0 काॅलेज, मधुबनी का अधिग्रहण कर उनके रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था वहां की जायेगी।

यदि प्रवासियों को लानेवाली ट्रेन अगले लिंक ट्रेन(बरौनी डी0एम0यू0) के निर्धारित समय से 04 घंटे पहले आती है, तो उन प्रवासी यात्रियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था अस्थायी रूप से करते हुए 03ः00 बजे जानेवाली ट्रेन से रवाना किया जायेगा।

जिलाधिकारी, मधुबनी के द्वारा रेलवे स्टेशन से यात्रियों को जे0 एन0 काॅलेज, मधुबनी ले जाने एवं पहुंचाने की व्यवस्था करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी को निदेश दिया गया। इन सभी कार्यो के निष्पादन हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधुबनी को निदेश दिया गया। साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था हेतु नजारत उप समाहत्र्ता, मधुबनी को आवश्यक निदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button