राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित
राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: आज रविवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक निरंजन राय के मार्गदर्शन एवं राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गयी l जिसमे विगत दिनों सभी प्रखंडो मे आयोजित किए गये धरना की समीक्षा तथा आगामी 05 जुलाई को राजद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियो पर चर्चा की गयी l बैठक को सम्बोधित करते हुए उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक निरंजन राय, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व विधायक डाo एज्या यादव, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, उजियारपुर संगठन ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर महतो तथा वरीय नेता सत्यविन्द पासवान ने कहा कि राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई थी , जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूती प्रदान करना था।

सामाजिक न्याय की राजनीति
राजद की शुरुआत से ही पार्टी का ध्यान समाज के हाशिये पर खड़े लोगों—विशेषकर पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों—के उत्थान पर रहा है। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में, पार्टी ने ‘मंडल आयोग’ की सिफारिशों को लागू करने और पिछड़ों को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसे “सामाजिक न्याय” की क्रांति के रूप में जाना जाता है।
महत्वपूर्ण मील के पत्थर —-:
1997: पार्टी की स्थापना और नई दिल्ली में पहला राष्ट्रीय अधिवेशन।
1998-2004: बिहार में मजबूत सरकार और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका।
2004: यूपीए (UPA) सरकार का हिस्सा बनना, श्री लालू प्रसाद यादव का केंद्रीय रेल मंत्री बनना और भारतीय रेलवे को मुनाफे में लाना।
2015: बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत और महागठबंधन की सरकार।
वर्तमान: श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं के रोजगार और ‘पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ना।
उन्होंने कहा कि आज राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो सांप्रदायिकता के खिलाफ और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए निरंतर संघर्षरत है।
ये जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी है l
