वित्त रहित शिक्षकों का जीवन सरकार ने कर दिया बर्बाद- नितेश यादव
वित्त रहित शिक्षकों का जीवन सरकार ने कर दिया बर्बाद- नितेश यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: कोसी स्नातक विधान परिषद के निवर्तमान राजद प्रत्याशी सह निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा नितेश कुमार यादव ने कहा है कि सरकार ने वित्त रहित शिक्षकों के जीवन को बर्बाद कर दिया सरकार की नई योजना के तहत प्रखंड में 211 डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं जबकि विभिन्न प्रखंडों में वित्त रहित डिग्री कॉलेज पहले से ही समाज में अपना योगदान दे रहे हैं हजारों बच्चे बच्चियों इसमें पठन-पाठन कर रहे हैं। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और विद्वान शिक्षक मौजूद है फिर भी सरकार ने इसको टेकओवर नहीं करके प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना कर रही है जिससे वितरहित शिक्षकों की आश समाप्त हो गई।

वित्त रहित शिक्षकों का लंबे समय से मांग रहा है कि इनका वित्त सहित किया जाए वेतनमान दिया जाए जो शिक्षक रिटायर कर गए हैं उनको पेंशन की व्यवस्था की जाए लेकिन सरकार ने इस पर कभी भी ध्यान नहीं दिया है यहाँ तक कि उनके अनुदान को भी समय पर भुगतान नहीं कर रही यह सरकार वित्त रहित शिक्षकों के विरोधी है और आश्चर्य है की कोसी स्नातक के वर्तमान एमएलसी डॉक्टर एनके यादव ने आज तक वित्त रहित शिक्षकों के लिए कोई काम नहीं किया नहीं कभी आवाज सदन में उठाए नहीं शिक्षकों के आंदोलन में सम्मिलित हुए आने वाले समय में वित्त रहित शिक्षक एकजुट और गोल बंद होकर उनके खिलाफ मतदान करेंगे सरकार से मांग करता हूं के वित्त रहित शिक्षकों को उनका हक अधिकार जल्द से जल्द दिया जाए नहीं तो विधानसभा और विधान परिषद का घेराव किया जाएगा राष्ट्रीय जनता दल पूर्ण रूप से वित्त रहित शिक्षकों के साथ है


