मानसून सत्र में उठेगा ‘छोटू’ हत्याकांड का मामला : अजय माकपा का सरकार पर सीधा हमला, बंगराहा पहुंच विधायक बोले- बिहार में कानून का राज नहीं

माकपा का सरकार पर सीधा हमला, बंगराहा पहुंच विधायक बोले- बिहार में कानून का राज नहीं पीड़ित परिवार से मिली नौ सदस्यीय टीम, 50 लाख मुआवजा, सुरक्षा, सरकारी नौकरी और स्पीडी ट्रायल की मांग

मानसून सत्र में उठेगा ‘छोटू’ हत्याकांड का मामला : अजय

माकपा का सरकार पर सीधा हमला, बंगराहा पहुंच विधायक बोले- बिहार में कानून का राज नहीं

पीड़ित परिवार से मिली नौ सदस्यीय टीम, 50 लाख मुआवजा, सुरक्षा, सरकारी नौकरी और स्पीडी ट्रायल की मांग

मानसून सत्र में मुद्दा उठाने का एलान

जे टी न्यूज,समस्तीपुर/विद्यापतिनगर(मदन मोहन):
चर्चित छात्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड की गूंज अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है। गुरुवार को माकपा का नौ सदस्यीय राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रखंड के बंगराहा गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने स्वजनों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार कर रहे थे। उनके साथ माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील, रामाश्रय महतो, नीलम देवी, विधानचंद्र, रामसेवक राय, अर्जुन राय, रंजीत कुमार राय सहित अन्य नेता मौजूद थे। टीम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया। माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही।उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

साथ ही सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाने की मांग दोहराई। विधायक ने कहा कि इस मामले में तत्कालीन एसआई शक्ति कुमार सहित जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने एसआई शक्ति कुमार को सेवा से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो माकपा इस मुद्दे को विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार तरीके से उठाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और मामले को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान प्रमोद कुमार, चंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button