कुशेश्वरस्थान पूर्वी के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की नई उम्मीद

विधायक ने किया राजकीय डिग्री महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

कुशेश्वरस्थान पूर्वी के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की नई उम्मीद

विधायक ने किया राजकीय डिग्री महाविद्यालय का औचक निरीक्षण।

जे टी न्यूज, कुशेश्वरस्थान :


कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अतिरेक कुमार ने शनिवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान, पूर्वी का औचक निरीक्षण कर
शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की उपलब्धता को उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

डॉ. संतोष कुमार, सहायक प्राध्यापक सह बर्सर को छात्र-छात्राओं का वर्ग आयोजित करते देख उन्होंने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर कुशेश्वर यादव‌, जो बी.एम.ए. कालेज, बहेड़ी के भी प्रभार में हैं, ने दूरभाष पर माननीय विधायक स्वागत करते हुए महाविद्यालय में उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने माननीय विधायक को अब तक नामांकित छात्रों का ब्योरा देते हुए बताया कि कुल नामांकन में छात्र से दो गुना छात्राओं ने नामांकन करवाया है जो आधी आबादी के सुनहरे भविष्य को दर्शाता है। आगे प्रोफेसर यादव ने माननीय विधायक से लोगों को अपने पाल्य को महाविद्यालय भेजने हेतु अपील करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक ने महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग एवं प्रयास का भरोसा दिया।

Related Articles

Back to top button