डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक “वालिदैन : ख़ुदा का दूसरा रूप” का लखनऊ के ऑल इंडिया मुशायरा में हुआ लोकार्पण

जे टी न्यूज, गोरखपुर: गोरखपुर शहर की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, युवा कवयित्री एवं लेखिका डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पहली पुस्तक “वालिदैन : ख़ुदा का दूसरा रूप” का शायरों का आशियाना द्वारा आयोजित लखनऊ के उर्दू अकादमी “ऑल इंडिया मुशायरा” में बहुत भव्य तरीके से लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार श्री अब्दुल अज़ीज सिद्दीकी एवं मशहूर शायरों के हाथों से किया गया। इस शुभ अवसर पर राशिद ख़ान, शहज़ाद कुरैशी, आसिफ रिज़वान बिल्डर रिज़वी, डॉ. रीमा सिंह एवं शफ़ाअत हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पुस्तक की तारीफ़ करते हुए सभी ने डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने कहा इतनी कम उम्र में इतने अच्छे विषय पर किताब लिखना, उसे संपादित करना और पाठकों के बीच लाना ना केवल उनकी कड़ी मेहनत को दिखाता है

बल्कि डॉ. हिना कौसर के माँ बाप के लिए ये बहुत गर्व और खुशी की बात भी है जो उनकी बेटी ने उनके ऊपर किताब लिखी और पुस्तक का लोकार्पण आज इस ऑल इंडिया मुशायरा में कर के दुनिया के सामने ले आयीं जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी ने अपने इस पुस्तक के सफल एवं शानदार लोकार्पण के लिए शायरों का आशियाना के संस्थापक सत्यम रौशन साहब, हाफ़िज़ अमीर अहमद एवं संचालक आसिम काकोरवी का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा मेरा बहुत मन था मेरी इस किताब का लोकार्पण लखनऊ के उर्दू अकादमी में ही हो। जो आज आप सभी के सहयोग से हो पाया इसके लिए एक बार पुनः आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।

Related Articles

Back to top button