महाविद्यालय कर्मचारियों की गत 27 जुलाई से चल रही हड़ताल वार्ता के उपरांत समाप्त
महाविद्यालय कर्मचारियों की गत 27 जुलाई से चल रही हड़ताल वार्ता के उपरांत समाप्त

जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अंगीभूत महाविद्यालयों के कर्मचारियों की गत 27 जुलाई से चल रही हड़ताल विश्वविद्यालय प्रशासन से हुई वार्ता के आलोक में समाप्त हो गई है। वार्ता के दौरान कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी, कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा सहित विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कर्मचारियों की प्रोन्नति एवं अन्य मांगें विश्वविद्यालय द्वारा मान ली गई है।

कुलाधिपति कार्यालय के पत्र के आलोक में विहित प्रक्रिया अपना कर कर्मचारियों की प्रोन्नति विश्वविद्यालय द्वारा 15 सितंबर, 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
