लॉकडाउन की बंदिशों के बीच सजदे में झुके सिर, सादगी से मनाई गई ईद,9431406262

फैली महामारी के चलते वो ईद के त्योहार में इस बार रंग नहीं भर पाया।

जेटी न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

लॉकडाउन की वजह से मस्जिदें बंद हैं

लोगों ने घरों में ही रहकर एक दूसरों के ईद की शुभकामनाएं दीं।

संजीव मिश्रा

*नई दिल्ली* :देश भर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया जा गया। लॉकडाउन के चलते ईदगाह और मस्जिदों में कुछ लोगों ने ही नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से इस बार की ईद फीकी रही, आसमान में चांद अपनी रोशनी के साथ तो जरूर चमका, लेकिन जमीन पर फैली महामारी के चलते वो ईद के त्योहार में इस बार रंग नहीं भर पाया। नमाज के दौरान लोगों ने शारिरिक दूरी के मानकों का ध्यान रखा, लेकिन कई जगहों पर लॉकडाउन के नियम तार-तार हो गए।

हर वर्ष ईदगाह में जहां सैकड़ों लोग ईद की नमाज अदा करने आते थे, वहीं इस बार लॉकडाउन का पालन करते हुए सिर्फ चंद लोगों ने नमाज अदा की। ईद की नमाज के लिए कहीं भी कोई भीड़ नहीं लगी।
कोरोना काल में ईद के त्योहार में वैसी धूम नहीं दिखी। देश के हर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों ने घरों में ही रहकर एक दूसरों के ईद की शुभकामनाएं दीं।

एक ओर जहां देशभर की मस्जिदों से कोरोना को लेकर जारी निर्देशों को पालन करने की तस्वीरे सामने आईं, वहीं दूसरी ओर भोपाल की सड़कों पर एक व्यक्ति एक दो नहीं बल्कि पांच लोगों के साथ बाइक दौड़ाते हुए नजर आया।
भोपाल की ताज-उल-मस्जिद वीरान नजर आ रही है, क्योंकि कोरोना वायरस के कारण भोपाल पूरी तरह से बंद है। इसकी वजह से कुछ ही लोगों ने इस मस्जिद में ईद के दिन नमाज अदा की।

सोमवार को ईद-उल-फितर के दिन लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया और घर पर ही नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी।
इस बार की ईद खास है, क्योंकि ये कई तरह की चुनौतियां लेकर आई है, जिसका हर कोई पालन कर रहा है। लॉकडाउन की वजह से मस्जिदें बंद हैं, ऐसे में हर कोई घर पर ही नमाज पढ़ रहा है। हाथ मिलाना या गले मिलने पर भी रोक है।

लॉकडाउन के कारण बाजारों में भी कई तरह की पाबंदिया लगी हुई हैं। इसलिए बाजारों में पहले की तरह कोई भीड़-भाड़ नहीं दिखी। वहीं बिहार में भी कमोबेश वही स्थिति देखने को मिली। बिहार के भागलपुर जिले में लोगों ने लॉक डाउन का पालन कर ईद मनाया, कभी भी लोग इकट्ठा नहीं दिखे । कुल मिलाकर लोगों ने इस बार सादगी के साथ ईद मनाया ।

Related Articles

Back to top button