रोहतास को मिली नई विकास की कमान आकांक्षा आनंद बनीं डीडीसी
रोहतास को मिली नई विकास की कमान आकांक्षा आनंद बनीं डीडीसी

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)जिले को नई उप विकास आयुक्त(डीडीसी)मिली हैं। आकांक्षा आनंद,भा.प्र.से.(2023 बैच) को रोहतास का नया उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एसडीएम,मुजफ्फरपुर पश्चिम के पद पर कार्यरत थीं। रोहतास में नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही आकांक्षा आनंद के सामने जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,ग्रामीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। नई उप विकास आयुक्त के आगमन से जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ रोहतास जिले को मिलने की संभावना है। रोहतास आगमन पर आकांक्षा आनंद का हार्दिक स्वागत एवं नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

