खुशबू कुमारी ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा में मारी बाजी

खुशबू कुमारी ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा में मारी बाजी

जे टी न्यूज, खगड़िया : जिला के परबत्ता प्रखंड के बंदेहरा पंचायत के वार्ड सं 01 छोटी बन्देहरा गांव निवासी रविंद्र यादव की पुत्री खुशबू कुमारी ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा का अंतिम परिणाम में बाजी मारी है परिणाम घोषित होने के बाद छोटी बंदेहरा गांव में खुशी का माहौल है। छोटी बन्देहरा गांव निवासी रविन्द्र यादव की पुत्री खुशबू कुमारी ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी अंतिम चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग के मेरिट में आने के बाद वह स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं योगदान देंगी। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों एवं पंचायत के बुद्धिजीवीगण उनके घर पर आकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रखा वहीं खुशबू कुमारी ने बताई की मेहनत और लगन से की गई परिश्रम का फल आज हमें मिला है। उन्होंने अपनी इस सफलता पर अपने माता-पिता सहित अपने गुरुजन को दी है। उन्होंने बताई कि मैं जिस स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में जा रही उस क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक सेवा करूंगी एवं मेहनतकश गरीब गुरवा का सेवा करते रहूंगी और यह मेरी पहली प्राथमिकता अपने योगदान देने के साथ रहेगी।

Related Articles

Back to top button